गोपालगंज, अगस्त 17 -- Gopalganj News: ( रिपोर्ट - निराला ओझा ) पंचदेवरी। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत सोमवार को एक बार फिर पंचदेवरी प्रखंड के विभिन्न सरकारी व निजी विद्यालयों में देशभक्ति से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं। इससे पहले 10 अगस्त को भी जिलेभर के विद्यालयों में अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।कार्यक्रम की गतिविधियाँ सोमवार को दोबारा आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय परिसरों में तिरंगे की आकर्षक रंगोली सजाई गई। छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इससे विद्यालयों में पूरे दिन देशभक्ति का माहौल बना रहा। प्रखंड के सरस्वती शिक्षा निकेतन मॉडल स्कूल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छितौना, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नेहरूआ कला, मध्य विद्यालय भठवा, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खालगांव, प्राथमिक वि...