Gopalganj News: तरल कार्यक्रम के प्रशिक्षण को चार शिक्षक होंगे नामित
गोपालगंज, अक्टूबर 12 -- Gopalganj News: मांझागढ़ । बीईओ वैभव शुक्ला ने प्रखंडाधीन सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षक, प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, संकुल संचालक एवं संकुल समन्वयकों को निर्देश दिया है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी, गोपालगंज के निर्देशानुसार तरल कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए प्रत्येक विद्यालय से चार शिक्षकों को नामित किया जाए। इसमें वर्ग 4-5 के दो शिक्षक तथा वर्ग 6-8 के दो शिक्षक शामिल होंगे। इस संबंध में बीआरसी, मांझा की ओर से गूगल शीट साझा की गई है, जिसमें विद्यालय का नाम व यू-डायस कोड अंकित है। बीईओ ने सभी संबंधित प्रधान शिक्षकों को अपने विद्यालय के नाम के सामने नामित शिक्षकों का नाम दर्ज करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: तरल कार्यक्रम के प्रशिक्षण को चार शिक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.