गोपालगंज, अगस्त 11 -- Gopalganj News: गोपालगंज, शहर के जादोपुर रोड स्थित गांधी इंटर कॉलेज, तिरबिरवा के मैदान में बुधवार को रोजगार सह नियोजन मेला लगेगा। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में जिला नियोजनालय की ओर से आयोजित होने वाले मेले में निजी क्षेत्र की 25 कंपनियां भाग लेंगी।

रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य मेले में करीब डेढ़ हजार युवक-युवतियों को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। मेले में शामिल कंपनियों की ओर से इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, फिटर, हेल्पर, सेल्स ऑफिसर, फील्ड ऑफिसर, आईटीआई सहित विभिन्न पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हो सकेंगे। एकदिवसीय मेला सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा।

पंजीकरण की प्रक्रिया जिला नियोजन पदाधिकारी फराज...