Gopalganj News: डेढ़ माह पूर्व घर से लापता युवती बरामद
गोपालगंज, सितम्बर 4 -- Gopalganj News: मांझागढ़ l एक संवाददाता थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब डेढ़ माह पूर्व प्रेम प्रसंग मामले में उसी गांव के एक युवक के साथ घर से लापता हुई युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया। युवती के लापता होने के बाद स्वजन की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। शुक्रवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती को बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने युवती को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां उसका 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, न्यायालय में दर्ज बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.