Gopalganj News: डिवाइडर से टकरा कार हवा में उछल रॉन्ग साइड जाकर ट्रक से टकराई, चार जख्मी
गोपालगंज, अगस्त 24 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के मांझागढ़ थाने के पथरा गांव के समीप एनएच 27 पर सोमवार को डिवाइडर से टकराकर रॉन्ग साइड में कार जा कर ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार पर सवार चार दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कार व ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के चरखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद घ्सटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे लोग जख्मी युवकों को कार से बाहर निकालकर पिकअप पर लादकर उन्हें इलाज के लिए लेकर मॉडल सदर अस्पताल में पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया गया।
घटना की जानकारी घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जादोपुर थाने के जादोपुर बाजार के गुड्डू सिंह के 23 वर्षीय बेटे करण कुमार का इलाज पटना के एक डॉक्टर के यहां चलता है। सोमवार को करण अपने दोस्त जादोपुर बाजार के हसमुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.