Gopalganj News: झाड़-फूंक के चक्कर में सांप के काटने से अचेत युवक की हुई मौत
गोपालगंज, जुलाई 24 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के पवार बतराहा गांव में सांप के काटने से अचेत एक युवक की झाड़ फूंक के चक्कर में मौत हो गई। मृतक रामप्रवेश यादव का 24 वर्षीय बेटा सुनील यादव था। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार को सुनील यादव अपने घर में काम कर रहा था। काम करने के दौरान अचानक उसे सांप ने डस लिया। जिससे वह अचेत हो गया। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: कटेया में सर्पदंश से मासूम की मौतघटना का विवरण परिवार के सदस्य उसे इलाज के लिए लेकर अस्पताल में जाने की जगह झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ गए। सांप का विष उतरवाने के लिए वे बाबा के पास चले गए थे। जिससे उसकी हालत और बिगड़ने लगी। गंभीर स्थिति में परिवार के सदस्य उसे मॉडल सदर अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आ रहे थे। इस दौरान उसकी मौत रास्ते में हो गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.