Gopalganj News: झाड़ी में फेंका मिला नवजात का शव, इलाके में फैली सनसनी
गोपालगंज, नवम्बर 3 -- Gopalganj News: (पंचदेवरी से निराला ओझा की रिपोर्ट) कटेया थाना क्षेत्र के सिधरिया गांव के समीप मंगलवार को जमुनहा-पंचदेवरी मुख्य मार्ग के किनारे झाड़ी में एक नवजात का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सड़क किनारे झाड़ी में नवजात का शव पड़े होने की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।जानकारी के अनुसार, कुछ लड़के मछली मारने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे झाड़ी में पड़े नवजात के शव पर पड़ी। उन्होंने इसकी जानकारी तत्काल ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने कटेया पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई। आशंका जताई जा रही है कि नवजात के शव को झाड़ी में लाकर फेंका गया था। हालांकि, इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.