Gopalganj News: झमाझम बारिश से खेतों को मिली संजीवनी, एक पखवाड़े बाद हुई अच्छी बारिश
गोपालगंज, अगस्त 14 -- Gopalganj News: गोपालगंज। करीब एक पखवाड़े से बारिश की राह देख रहे किसानों को रविवार की देर शाम राहत मिली। जिले के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने से मुरझा रही धान समेत खरीफ फसलों को संजीवनी मिली है। लंबे समय से अच्छी बारिश नहीं होने के कारण खेतों की ऊपरी सतह सूखने लगी थी और कई जगहों पर मिट्टी में दरारें भी पड़ रही थीं। धान की रोपनी पूरी होने के बाद किसान फसल की बढ़वार के लिए बारिश का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में गुरुवार की रात की बारिश ने किसानों की चिंता कुछ कम की है।
बारिश की रिपोर्ट जिला कृषि कार्यालय की वर्षापात रिपोर्ट के अनुसार 14 अगस्त की सुबह 8:30 बजे तक जिले में औसत वर्षापात 13.04 मिमी रहा। प्रखंडों में सबसे अधिक बारिश सिधवलिया में 22.40 मिमी दर्ज की गयी। इसके अलावा गोपालगंज में 21.60, कुचायकोट में 8.60, फुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.