Gopalganj News: जिले में एआई की मदद से दुधारू पशुओं की नस्ल सुधारेंगे पशु मैत्री
गोपालगंज, सितम्बर 8 -- Gopalganj News: गोपालगंज। उन्नत नस्ल की गाय-भैंसों की संख्या बढ़ाने और किसानों की आय के साथ दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुपालन विभाग अब आर्टिफिशियल इंसेमिनेशन तकनीक का सहारा लेगा। पशु नस्ल सुधार योजना के तहत जिले में साहिवाल, फ्रिजियन क्रॉस, थारपारकर व गिर नस्ल की गाय तथा मुर्रा नस्ल की भैंस की उन्नत संतति बढ़ाने की योजना है। इसके लिए विभाग ने 71 प्रशिक्षित पशु मैत्रियों की तैनाती की है। पशु मैत्रियों को कृत्रिम गर्भाधान के लिए सीमेन लिक्विड के साथ एआई किट उपलब्ध करायी गयी है। किसान सूचना देने पर पशु मैत्री की मदद से अपने मवेशियों का कृत्रिम गर्भाधान करा सकेंगे। विभाग के अनुसार, इससे उन्नत नस्ल के पशुओं की संख्या बढ़ाने और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करने में मदद मिलेगी।
पशु मैत्री का योगदान दरवाजे पर पहुंचेंगे पशु म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.