गोपालगंज, जुलाई 28 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के बरौली थाने के बढ़ेया टोला कलकलहा गांव के निवासी व जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के सदस्य 23 जुलाई से लापता हैं। मामले में उनके पिता प्रभुनाथ शर्मा ने बरौली थाने में उनके लापता होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन करने में जुट गई है। जिला परिषद सदस्य रतिकांत शर्मा के पिता ने पुलिस को बताया है कि वे 23 जुलाई को शाम में करीब सात बजे बाइक से अपने घर से निकलें। जो वे मोबाइल रखते थे अपने पास वह भी घर पर है। बाइक लेकर घर से निकलने के बाद वे जब 23 की रात घर नहीं लौटे तो उनकी काफी खोजबीन की गई। उनके दोस्त, परिचित व रिश्तेदारी में उनके बारे में पता लगाया गया। मगर कहीं से भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने बरौली थाने में इसकी शि...