गोपालगंज, सितम्बर 28 -- Gopalganj News: गोपालगंज। शहर के जादोपुर रोड में स्थित जिला परिषद के सभागार में सोमवार को जीविका ग्रामीण विकाश विभाग की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आनंद जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रमुख उपलब्धिया एंव वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्लान पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें आनंद जीविका की 150 दीदियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरूआत दीप जलाकर जिला परिषद अध्यक्ष अमित कुमार राय और ब्लॉक परियोजना प्रबंधक रतना प्रियां नें की। इसके बाद जिला परिषद के अध्यक्ष को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। जिला परिषद अध्यक्ष ने जीविका दीदियों को हर संभव जिला परिषद से मदद करने की बात करते हुए बताया कि दीदी तरह-तरह का प्रोडक्ट तैयार करें और उसे सेल करें। यह भी पढ़ें- Ranchi ...