गोपालगंज, जुलाई 18 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जादोपुर थाने के मंगलपुर पुल के समीप स्थित गंडक नदी से शुक्रवार की देर रात दो नाव पर लदी देसी व विदेशी शराब की खेप को पुलिस ने जब्त कर लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस की टीम को चकमा देकर शराब तस्कर फरार होने में सफल हो गए।

मामले की जानकारी मामले में नाव के मालिक, चालक व शराब तस्करों के खिलाफ जादोपुर थाने में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी विनय तिवारी के आदेश पर जिलेभर में शराब तस्करों व शराबियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार की रात जादोपुर थाने की पुलिस थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में शराब तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी व वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कुछ शराब तस्कर मंगलपुर पुल के समीप स्थित गंडक ...