गोपालगंज, जुलाई 30 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जादोपुर थाने के भठवां गांव में बुधवार की शाम गाली-गलौज करने का विरोध करने पर पति-पत्नी व बेटी को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। जख्मी लोगों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में लाया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। जख्मी मुन्ना राम, उसकी पत्नी बबीता देवी व बेटी अंशु कुमारी ने बताया कि पड़ोस के कुछ दबंग लोग आपसी विवाद को लेकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी-डंडे व कुदाल से हमला करना शुरू कर दिया। हमले में मुन्ना राम गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बीच-बचाव करने के लिए जब उसकी पत्नी बबीता देवी व बेटी अंशु कुमारी गई तो उनके साथ भी मारपीट की गई। मौके पर मौजूद लोगों के बीच-बचाव करने के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद जख्मी लोगों ...