Gopalganj News: जादोपुर मंगलपुर सेतु पर 45 दिनों तक बंद रहेगा यातायात
गोपालगंज, नवम्बर 10 -- Gopalganj News: गोपालगंज। गंडक नदी पर बने जादोपुर मंगलपुर उच्चस्तरीय आरसीसी सेतु पर 45 दिनों तक यातायात बंद रहेगा। पुल की मरम्मति को लेकर डीएम समीर सौरभ ने 10 नवंबर से 24 दिसंबर 2026 तक वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। सदर एसडीएम डॉ. प्रेरणा सिंह और एसडीपीओ चंदन कुमार की संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। मरम्मति के दौरान वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किया गया है। अब गोपालगंज से महम्मदपुर और खजुरिया होते हुए पीपराकोठी की ओर जाना होगा। आदेश की प्रतिलिपि पूर्वी व पश्चिमी चंपारण के डीएम और एसपी सहित संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.