Gopalganj News: जमीन से हटाया गया अतिक्रमण
गोपालगंज, सितम्बर 30 -- Gopalganj News: पंचदेवरी, एक संवाददाता। प्राइमरी वेजिटेबल कॉरपोरेशन के लिए बाजार में चिन्हित स्थल को तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में चिन्हित जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। इसके बाद स्थल पर समतलीकरण का कार्य शुरू कराया गया। स्थल की साफ-सफाई के साथ जमीन को व्यवस्थित किया जा रहा है, ताकि आगे पीवीसी से जुड़े कार्यों को सुचारु रूप से शुरू कराया जा सके। मौके पर सहकारिता प्रसार पदाधिकारी श्यामबाबू प्रसाद, पीवीसी सुपरवाइजर बंटी कुमार, पीवीसी सचिव चंपा कुमारी तथा कार्यपालक सहायक पदाधिकारी पंचदेवरी संजय कुमार दुबे मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.