Gopalganj News: जमीन में नींव खुदाई रोकने पर व्यवसायी को पीटा, चार पर प्राथमिकी
गोपालगंज, अक्टूबर 25 -- Gopalganj News: उचकागांव, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के सांखे बाजार में जमीन पर नींव की खुदाई को लेकर हुए विवाद में पट्टीदारों ने एक व्यवसायी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना बीते 21 अक्टूबर की है। जख्मी व्यवसायी की पहचान तुलसिया गांव निवासी मनोज साह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सांखे बाजार में मनोज साह की हिस्से की जमीन पर नींव की खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान उनके पट्टीदारों ने खुदाई का काम रोक दिया। इस पर विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई, जिससे वह जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में भर्ती कराया गया। मामले में मनोज साह के आवेदन पर उनके पट्टीदार दीपक कुमार, उनके भाई राजा गुप्ता, पिता ठाकुर साह समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.