Gopalganj News: जमीन पर मिट्टी गिरने का विरोध करने पर वृद्ध को घोंपा चाकू
गोपालगंज, जुलाई 28 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जादोपुर थाना क्षेत्र के सिहोरवा गांव में मंगलवार की देर शाम जमीन पर मिट्टी गिरने का विरोध करने एक वृद्ध को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जख्मी वृद्धि स्व. ईस्माइल मियां के 66 वर्षीय बेटे नबी मियां बताए गए हैं। इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा है। घटना की सूचना जख्मी वृद्ध के परिजनों ने पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.