Gopalganj News: जमीन पर जबरन कब्जा करने का विरोध करने पर खूनी संघर्ष, नौ जख्मी
गोपालगंज, जुलाई 19 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में जमीन पर जबरन कब्जा करने का विरोध करने पर रविवार को हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के नौ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी लोगों को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा है। मारपीट में जख्मी लोगों में चंदेश्वर साह, भागमणि देवी, मालती देवी, कामेश्वर कुमार, राजेश साह, सोमरी कुमारी, अमृता कुमारीव रविंद्र नाथ मांझी शामिल हैं। जख्मी लोगों ने बताया कि रविवार को वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ खेत की जुताई करने के लिए जा रहे थे। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.