गोपालगंज, अगस्त 25 -- Gopalganj News: भोरे। स्थानीय थाने के खास बनकटा गांव में जमीन कब्जा का विरोध करने पर एक महिला को मारपीटकर जख्मी करते हुए सोने की चेन छीन ली गयी। मामले को लेकर उसी गांव के परशुराम मांझी सहित 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि गत 16 अगस्त को गांव के नंदलाल मांझी की जमीन पर आरोपित कब्जा का प्रयास कर रहे थे। जब उनकी पत्नी प्रभावती देवी ने इसका विरोध किया तब घटना को अंजाम दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...