Gopalganj News: जन सहयोग शिविर शासन व जनता के बीच संवाद को सशक्त बनाने का है प्रभावी माध्यम: विजय सिन्हा
गोपालगंज, जुलाई 7 -- Gopalganj News: गोपालगंज। 'सबका सम्मान-जीवन आसान' अभियान के तहत मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा दर्जनों पंचायतों में जन सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। वहीं, जिले के प्रभारी मंत्री सह सूबे के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा भी हथुआ प्रखंड के सेमराव पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में लगे जन सहयोग शिविर में शामिल हुए। उन्होंने आमजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम नागरिकों को उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे जन सहयोग शिविर शासन और जनता के बीच संवाद को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम में हथुआ विधायक र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.