गोपालगंज, अक्टूबर 26 -- Gopalganj News: जनता दरबार में 21 आवेदनों पर सुनवाई, समयबद्ध निष्पादन के निर्देश गोपालगंज। कलेक्ट्रेट के सभागार में 'सबका सम्मान-जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत सोमवार को लगे जनता दरबार में कुल 21 आवेदनों पर सुनवाई हुई। जिनमें 08 भूमि एवं राजस्व और 13 अन्य विभागों से संबंधित थे। डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों की जांच कर नियमानुसार त्वरित निष्पादन करने के निर्देश दिए। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से फरियादी जनता दरबार में पहुंचे थे। मौके पर उप विकास आयुक्त गौरव कुमार व डीआरडीए निदेशक राकेश कुमार चौबे सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। रिपोर्ट:- त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव यह भी पढ़ें- Biharsharif News: डीएम सुनी फरियादियों की शिकायतें, किया निदान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...