गोपालगंज, सितम्बर 15 -- Gopalganj News: बैकुंठपुर। स्थानीय थाने के एक गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर एक महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। जख्मी महिला ने मंगलवार को थाने में दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बालू खनन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज बैकुंठपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव के समीप गंडक नदी के किनारे बालू खनन का मामला प्रकाश में आया है। जिला खनन निरीक्षक गोविंद कुमार ने निरीक्षण के दौरान बालू खनन के आरोप में मंगलवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बालू खान से चार लाख 79 हजार की राजस्व क्षति होने की बात कही गई है। मामले में अज्ञात को आरोपित बनाया गया है।

विवाद में युवक को मारपीट कर किया जख्मी बैकुंठपुर। स्थानीय थाने के मंगरु छपरा गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट क...