गोपालगंज, जुलाई 22 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा में स्नातक नामांकन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं, समर्थ पोर्टल की तकनीकी खामियों और आरक्षण रोस्टर के पालन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जन शक्ति छात्र परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर सवाल उठाया है। परिषद के पदाधिकारियों ने बुधवार को कुलपति के नाम कमला राय कॉलेज के प्राचार्य प्रो डॉ एचके पांडेय को ज्ञापन सौंपकर नामांकन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग की। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों का परिणाम वेवसाइट पर नहीं दिखने से आक्रोशसमस्या के बारे में जानकारी परिषद के अध्यक्ष जयराम प्रियदर्शी ने कहा कि दो मेरिट सूची जारी होने के बावजूद अब तक महाविद्यालय वार और विषयवार कटऑफ सार्वजनिक नहीं की गई है, जिससे हजारों छात्र-छात्राएं असमंजस में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समर्...