Gopalganj News: छात्राओं को महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य योजनाओं की दी गई जानकारी
गोपालगंज, अक्टूबर 13 -- Gopalganj News: छात्राओं को महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य योजनाओं की दी गई जानकारी गोपालगंज। जिले के उचकागांव प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़का साखें में मंगलवार को सखी वार्ता सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला व बाल विकास निगम, जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र व साइबर थाना के सहयोग से उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता व सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर (सखी), महिला हेल्पलाइन-181, आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 एवं साइबर हेल्पलाइन-1930 के बारे में बताया गया। साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध से बचाव, डिजिटल सुरक्षा एवं महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.