गोपालगंज, अगस्त 17 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के मांझागढ़ थाने के छवहीं गांव के समीप एनएच 27 पर सोमवार को ऑटो के धक्के से साइकिल सवार पति-पत्नी जख्मी हो गए। जख्मी लोगों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में लाया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में दोनों का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मांझागढ़ थाने के दानापुर गांव के शिवजी महतो व उनकी पत्नी कुंती देवी एक साइकिल पर सवार होकर सोमवार को अपने घर से गोपालगंज शहर में किसी काम से आ रहे थे। दोनों जैसे ही मांझागढ़ थाने के छवहीं गांव के समीप एनएच 27 पर पहुंचे कि तेज रफ्तार से आ रही ऑटो ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से...