गोपालगंज, जुलाई 30 -- Gopalganj News: गोपालगंज। रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को छपरा-थावे रेलखंड के अलावे थावे-सीवान, थावे- मशरख व थावे- छपरा कचहरी रेलखंडों पर चलने वाली विभिन्न सवारी ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया। जिसमें ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करते हुए 40 लोगों को पकड़ लिया। जिनसे रेल राजस्व के रूप में 20 हजार 760 रुपए की वसूली हुई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेल प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि बिना टिकट व अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से इन दिनों लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।

जांच अभियान का प्रभाव वहीं, जांच अभियान के दौरान संबंधित रेलखंडों की स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यात्रियों की लंबी कतारें लग गई। रेल अधिकारियों ने यात्रियों से यात्रा के दौरान वैध टिकट लेन...