Gopalganj News: छपरा-थावे रूट की स्पेशल ट्रेनों में बर्थ खाली, सूची हुई जारी
गोपालगंज, अक्टूबर 27 -- त्योहारों पर पूजा स्पेशल ट्रेनों में बर्थ उपलब्ध Gopalganj News: गोपालगंज। दीपावली और छठ महापर्व पर घर आने वाले प्रवासियों की सुविधा के लिए रेलवे ने प्रमुख रेलखंडों पर पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। छपरा-थावे, थावे-कप्तानगंज, थावे-सीवान और सीवान-छपरा रेलखंड से गुजरने वाली कई स्पेशल ट्रेनों में अब भी बर्थ खाली हैं। रेलवे ने 10 नवंबर तक विभिन्न ट्रेनों में उपलब्ध बर्थ की सूची जारी की है। इससे दिल्ली, कोलकाता, गुजरात, अमृतसर और अन्य महानगरों से आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिल सकती है। रेलवे की ओर से जारी सूची के अनुसार, छपरा से आनंद विहार तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 05085 में 27 अक्टूबर को द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी में 83, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी में 270 और एसी इकोनॉमी श्रेणी में 82 बर्थ खाली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.