Gopalganj News: छठ पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए चार स्टेशनों पर बनेंगे कंट्रोल रूम
गोपालगंज, नवम्बर 5 -- पर्वों पर रेलवे की विशेष तैयारी Gopalganj News: गोपालगंज, दीपावली व लोक आस्था के महापर्व छठ पर यात्रियों का आवागमन सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए छपरा, सीवान समेत चार प्रमुख स्टेशनों पर 24 घंटे मिनी कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर छपरा, देवरिया सदर, सीवान व बलिया स्टेशनों पर ये कंट्रोल रूम स्थापित होंगे। इनके माध्यम से यात्रियों की भीड़, ट्रेनों के परिचालन और यात्री सुविधाओं की लगातार निगरानी की जाएगी। वाणिज्य विभाग की ओर से स्टेशनों पर हेल्पडेस्क भी संचालित किए जा रहे हैं। यहां यात्रियों को विशेष ट्रेनों और अन्य रेल सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। ट्रेन डिस्प्ले सिस्टम, कोच इंडिकेशन बोर्ड, सीसीटीवी कैमरे और उद्घोषणा प्रणाली को दुरुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.