Gopalganj News: छठ घाटों की साफ-सफाई व रंगाई-पुताई कराने का निर्देश
गोपालगंज, अक्टूबर 27 -- Gopalganj News: कटेया, एक संवाददाता। कटेया नगर पंचायत में छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कार्यपालक पदाधिकारी सपना कुमारी ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और व्रतियों की सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद उन्होंने संबंधित कर्मियों को सभी छठ घाटों की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का कार्य बुधवार से शुरू कराने का निर्देश दिया। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था का प्रमुख पर्व है। ऐसे में घाटों की साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि छठ घाटों पर आने वाले व्रतियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Sasaram News: छठ महापर्व को लेकर शिव सरोवर तालाब घाट की सफाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.