गोपालगंज, जुलाई 21 -- Gopalganj News: विजयीपुर। थाना क्षेत्र के दो गांवों में चोरी से बिजली का उपयोग करते पाए जाने पर कुल पांच उपभोक्ताओं पर 2.4 लाख का जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। कनीय विद्युत अभियंता अमित कुमार ने बताया कि इटवा गांव की खुशबू खातून, इशहाक मियां, मैमुल खातून, आसकरन गुप्ता व भानपुर गांव के सागर ठाकुर पर यह प्राथमिकी दर्ज की गयी है। -------- गड्ढा खोदने का विरोध करने पर मां-बेटे से मारपीट विजयीपुर। स्थानीय थाने के रतनपुरा गांव में घर के समीप गंदा पानी जमा करने के लिए गड्ढा खोदने का विरोध करने पर मां-बेटे के साथ मारपीट की गयी। यह भी पढ़ें- Chapra News: मारपीट के मामले में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी मामले में जख्मी भूपेंद्र चौहान ने स्थानीय थाना में गांव के ही रूदल चौहान, रीना देवी व रानी देवी के व...