गोपालगंज, जुलाई 21 -- Gopalganj News: चोरी के सामान के साथ एक हिरासत में,दुकान सील उचकागांव, एक संवाददाता। मीरगंज थाना क्षेत्र के लाइन बाजार पिछले दिनों में हुई चोरी की वारदातों के खुलासे में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने सोमवार की रात ताबड़तोड़ छापेमारी कर एक को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, कपड़े समेत बड़ी मात्रा में अन्य सामान बरामद किया गया।

पुलिस की कार्रवाई कार्रवाई के दौरान चोरी का सामान खरीदने के आरोप में एक दुकान को भी सील कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए की निशानदेही पर लाइन बाजार स्थित संदीप कुमार सोनी की सराफा दुकान में छापेमारी की गई। दुकान से चोरी के आभूषण, बर्तन और अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही दुकानदार फरार हो गया। इसके बाद पुलिस न...