Gopalganj News: चोरी के मंगलसूत्र व लैपटॉप के साथ
गोपालगंज, अक्टूबर 27 -- Gopalganj News: गोपालगंज। थावे जीआरपी की टीम ने मंगलवार को छपरा-थावे रेलखंड की ट्रेन से चोरी के मंगलसूत्र, लैपटॉप व अन्य सामान के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में एक यात्री सीवान जिले के महाराजगंज थाने के महुआरी गांव के बिट्टू सिंह, रघुनाथपुर थाने के निखतीकला बड़का गांव के राजन कुमार सिंह व छपरा जिले के एकमा थाने के पूरानी छावनी गांव के राजू प्रसाद गुप्ता हैं। जीआरपी थानाध्यक्ष अमृता कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.