Gopalganj News: चीनी मिल में आर्ट ऑफ लिविंग हैप्पीनेस कोर्स का समापन
गोपालगंज, सितम्बर 27 -- Gopalganj News: बैकुंठपुर। एक संवाददाता चीनी मिल सिधवलिया में श्री श्री रविशंकर जी के सानिध्य में चल रहे चार दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग हैप्पीनेस कोर्स का रविवार की देर शाम समापन किया गया। कोर्स में मिल के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने हिस्सा लिया। कोर्स का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग की वरिष्ठ प्रशिक्षिका शुभा सिंह एवं दीपा गुप्ता द्वारा किया गया। प्रतिभागियों को सुदर्शन क्रिया, प्राणायाम, ध्यान, योग एवं तनाव प्रबंधन के बारे में बताया गया। समापन समारोह में डिस्टलरी जीएम प्रदीप शुक्ला, अकाउंट हेड सुशील जायसवाल, केन हेड शैलेंद्र त्रिपाठी, प्रोडक्शन हेड हरी बाबू पाल, इंजीनियरिंग हेड मधुप श्रीवास्तव, एचआर हेड दिनेश तिवारी, असिस्टेंट एचआर रजनीश सिंह सहित कई लोग शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.