Gopalganj News: चार सौ गांवों में नहीं पहुंचा सिंचाई के लिए नहर का पानी
गोपालगंज, जुलाई 29 -- Gopalganj News: गोपालगंज, सारण मुख्य नहर में जल प्रवाह शुरू हुए डेढ़ माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद जिले के करीब चार सौ गांवों तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंच सका है। इसकी मुख्य वजह इस वर्ष नहरों की समय पर मरम्मत नहीं होना है। हालांकि अच्छी बारिश के कारण कृषि विभाग खरीफ फसल के लक्ष्य के करीब पहुंच गया है, लेकिन सिंचाई व्यवस्था अब भी नकारा बनी हुई है। मरम्मत नहीं होने के कारण जिले की 218 लघु व उप लघु नहरों के साथ कई वितरणी नहरें अब भी सूखी पड़ी हैं। गंडक विभाग ने इस वर्ष नहरों के माध्यम से 76,311 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसमें गोपालगंज डिविजन के 25,561 हेक्टेयर तथा भोरे डिविजन के 50,750 हेक्टेयर क्षेत्र शामिल हैं। सिंचाई लक्ष्य को पूरा करने के लिए 15 जून से सारण मुख्य नहर में पानी छोड़ा गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.