Gopalganj News: चचेरे ससुर ने बहू व उसके बच्चों को पीटा
गोपालगंज, जुलाई 27 -- Gopalganj News: गोपालगंज। उचकागांव थाने के दहीभत्ता गांव में सोमवार को घरेलू विवाद को लेकर चचेरे ससुर ने बहू व उसके दो बच्चों को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी कुंदन प्रसाद की पत्नी सोनी देवी, उसकी नौ वर्षीय बेटी साक्षी कुमार व तीन वर्षीय बेटे ऋतिक कुमार को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में लाया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज किया जा रहा है। जख्मी सोनी देवी ने बताया कि चचेरे ससुर के शौचायल में उसके बच्चे नहीं गए थे। लेकिन, चचेरे ससुर उनके बच्चों पर शौच करने का आरोप लगाकर गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर मारपीट की गई। मारपीट के दौरान उसके ऊपर कुदाल से हमला किया गया। बच्चों को मारपीट कर जख्मी किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.