गोपालगंज, अगस्त 10 -- Gopalganj News: गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के फतहां गांव स्थित चंवर में खेत में अज्ञात युवक का शव सोमवार की शाम को देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पहचान करने की कोशिश की जा रही है। आसपास के लोगों को भी बुलाया जा रहा है। पुलिस ने अनुसार, चंवर में मिले शव करीब पांच दिन पूर्व का बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...