Gopalganj News: घोड़ाघाट मंदिर में सुबह से लगा भक्तों का तांता
गोपालगंज, अक्टूबर 12 -- Gopalganj News: उचकागांव, एक संवाददाता। शारदीय नवरात्र को लेकर उचकागांव प्रखंड की परसौनी खास पंचायत स्थित घोड़ाघाट मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही भक्त पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु फूल-माला अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। मां के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय बना हुआ है।स्थानीय मान्यता है कि थावे स्थित प्रसिद्ध मां दुर्गा मंदिर जाने से पहले मां ने घोड़ाघाट में विश्राम किया था। इसी कारण इस मंदिर का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। नवरात्र में आसपास के गांवों के साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन दुर्गा मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.