Gopalganj News: घोंघा चुनने गए मासूम की पानी में डूबने से मौत
गोपालगंज, सितम्बर 29 -- Gopalganj News: घोंघा चुनने गए मासूम की पानी में डूबने से मौत त्रिलोकपुर में हादसा, नर्सरी के छात्र अभिनंदन की मौत से घर में मचा कोहराम उचकागांव, एक संवाददाता। उचकागांव थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में मंगलवार की शाम को घोंघा चुनने गए नर्सरी के एक मासूम छात्र की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी अरविंद कुमार सिंह के पुत्र अभिनंदन कुमार(6) के रूप में हुई है। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बताया जाता है कि अभिनंदन घोंघा चुनने के लिए घर के आसपास पानी भरे इलाके में गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हादसे की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू की। बाद में उसका शव बरामद किया गया। सूचना मिलने पर पहुंची उचकागांव पुलिस ने शव को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.