Gopalganj News: घर से दो दिनों से लापता कोन्हवा गांव के युवक का पेड़ से लटकता मिला शव
गोपालगंज, अक्टूबर 9 -- Gopalganj News: गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के कोन्हवा गांव से दो दिन से लापता युवक का शव गांव के खेत से बरामद किया गया। मृतक की पहचान कोन्हवा गांव के हरिचरण राम के बेटे संजीत कुमार के रूप में की गई। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हरिचरण राम का बेटा दो दिनों से लापता था। परिवार के सदस्य उसकी काफी खोजबीन की। मगर उसका कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद हरिचरण राम ने नगर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ उसके अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम मामले की छानबीन कर रही थी। इस बीच शुक्रवार की शाम पुलिस को पता चला कि एक युव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.