गोपालगंज, अक्टूबर 9 -- आम के बगीचे में मिला युवक का शव Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के कटेया थाना क्षेत्र के रूप पोईया गांव में शुक्रवार की शाम घर से आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक आम के बगीचे में संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव पुलिस ने बरामद किया। मृतक स्व. बिगु यादव का 24 वर्षीय बेटा देवेंद्र यादव था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवक घर पर ही रहकर खेती का काम करता था। शुक्रवार की सुबह में वह अपने घर से निकला था। शाम में करीब चार बजे गांव में ही आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित आम के बगीचे में वह संदिग्ध स्थिति में मिला। परिवार के सदस्यों को जब युवक के संदिग्ध स्थित...