गोपालगंज, जुलाई 16 -- Gopalganj News: गोपालगंज, हमारे संवाददाता मांझागढ़ थाने के मांझा वृत्ति टोला गांव में गुरुवार को घर में सो रही एक किशोरी को सांप ने डस लिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मांझा वृत्ति टोला गांव के अयोध्या महतो की 15 वर्षीय बेटी किरण कुमारी गुरुवार को अपने घर में सोई थी। इस दौरान एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया। सांप के काटने के बाद उसकी हालत गंभीर होने लगी। किशोरी ने सांप के काटने की सूचना परिजनों को दी। परिजन जब उसकी हालत देख्रे तो आनन-फानन में इलाज के लिए लेकर पहले मांझागढ़ फिर मॉडल सदर अस्पताल में गए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: सांप के डंसने से युवक की हालत गंभीर, मायागंज रेफर जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...