गोपालगंज, सितम्बर 2 -- Gopalganj News: मांझागढ़, प्रखंड में ग्राम पंचायतों का नए सिरे से परिसीमन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परिसीमन कार्य में तेजी लाने को लेकर बीडीओ वैभव शुक्ला ने बुधवार को प्रतिनियुक्त कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की तथा आ रही कमियों को दूर करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। बीडीओ ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ग्राम पंचायतों का नये सिरे से परिसीमन किया जाना है। इसके लिए मांझा प्रखंड में कुल 44 कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव को लेकर बैठक इनमें विकास मित्र, कार्यपालक सहायक, आवास सहायक, पंचायत सचिव सहित अन्य कर्मी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 की जनगणन...