गोपालगंज, सितम्बर 24 -- Gopalganj News: ग्रामीणों ने उठाई हेडमास्टर के बर्खास्तगी की मांग  बरौली। एक संवाददाता प्रखण्ड की एक पंचायत के हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक के द्वारा छात्राओं से अश्लील हरकत करने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस मामले में गुरुवार को 50-60 से अधिक की संख्या में स्थानीय ग्रामीण स्कूल परिसर में इकट्ठा हो गए तथा मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर संतोष कुमार व थानाध्यक्ष मनीष कुमार के समक्ष एचएम को तत्काल पद से बर्खास्त करने की मांग करने लगे।

क्या है ग्रामीणों का कहना ग्रामीणों का कहना था कि  प्रधानाध्यापक स्कूल की छात्राओं से अमर्यादित व्यवहार  करते हैं व रात में मोबाइल पर कॉल करने व बात नही करने पर प्रैक्टिकल का अंक काटने की धमकी देते है। ग्रामीणों का साफ कहना था कि  अगर उक्त हेडमास्टर को बर्खास्त नहीं किया गया तो अभिभावक अपने ...