गोपालगंज, जुलाई 19 -- Gopalganj News: कुचायकोट। गोपालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर जगा गांव में आपसी विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के सात लोग जख्मी हो गए। उनमें मीना देवी, अनूप कुमार, मोहन पटेल, गुड्डू पटेल, रेणु देवी, मालती देवी और अंकित पटेल शामिल हैं। सभी को ग्रामीणों की सहायता से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...