Gopalganj News: गोपालपुर में जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने पर तीन लोगों को पीटा
गोपालगंज, अगस्त 3 -- Gopalganj News: गोपालगंज। गोपालपुर थाने के नटवा मुसेहरी सेमरा गांव में सोमवार को जमीन पर जबरन कब्जा करने का विरोध करने पर एक ही परिवार के तीन लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जख्मी दूधनाथ रावत की 50 वर्षीय पत्नी पानमती देवी, 20 वर्षीय बेटा किशन रावत व 25 वर्षीय बेटा मुन्ना रावत को इलाज के लिए कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में मारपीट में जख्मी लोगों ने बताया कि पड़ोस के लोग उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। यह भी पढ़ें- जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने पर तीन लोगों को पीटा विरोध करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.