Gopalganj News: गोपालपुर के दुबे खरेया गांव में घर के पीछे खेल रही किशोरी को सांप ने डसा, मौत
गोपालगंज, जुलाई 2 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के दुबे खरेया गांव में गुरुवार की शाम घर के पीछे खेल रही एक किशोरी को सांप ने डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका प्रमोद यादव की 12 वर्षीय बेटी रिया कुमारी थी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार को वह अपने घर के पीछे कुछ बच्चों के साथ खेल रही थी। इस दौरान उसे सांप ने काट लिया। सांप के काटने से किशोरी अचेत हो गई। परिवार के सदस्य उसे आनन फानन में लेकर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में आ ही रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुंगेर : सांप के डसने से बच्ची की मौत, झाड़-फूंक में उलझे परिजन घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। उधर बच्ची की मौत के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.