Gopalganj News: गोपालगंज शहर के अरार मोड़ के समीप युवक को चाकू मार किया जख्मी
गोपालगंज, जुलाई 4 -- Gopalganj News: गोपालगंज। शहर के अरार मोड़ के समीप शुक्रवार की देर शाम एक युवक को चाकू मार कर जख्मी कर दिया गया। जख्मी युवक शहर के वीएम फील्ड के समीप के रहने वाले अमलेश्वर यादव का 18 वर्षीय बेटा रवि यादव बताया गया है। इलाज के लिए उसे मॉडल सदर अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया गया।
घटना की सूचना घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मामले की छानबीन करने में जुट गई। घटना के संबंध में चाकू बाजी में जख्मी रवि यादव ने बताया कि वह अपने घर से शहर के अरार मोड़ स्थित एक कैफे के समीप गया हुआ था। इस बीच कुछ लोग वहां जाकर गाली-गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने चाकू से वार कर जख्मी कर दिया।
उपचार और भीड़ मौके पर मौजूद अन्य लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.