गोपालगंज, सितम्बर 13 -- Gopalganj News: गोपालगंज। सबका सम्मान-जीवन आसान संकल्प के साथ शहर की सड़कों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों की सूरत बदलने की तैयारी है। नगर परिषद ने शहर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए कई योजनाएं प्रस्तावित की हैं। इनमें सिग्नेचर रोड का निर्माण, बस शेल्टर, डिवाइडर पर सजावटी लाइट व पौधरोपण, चौराहों का सौंदर्यीकरण और पांच स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट का निर्माण शामिल है।

योजनाओं के असर योजनाओं के धरातल पर उतरने से शहर को आधुनिक रूप देने के साथ नागरिक सुविधाओं में भी सुधार की उम्मीद है। नगर परिषद के प्रस्ताव के अनुसार, अरार मोड़ से अंबेडकर चौक होते हुए पोस्ट ऑफिस चौक से बंजारी मोड़ तक की सड़क को सिग्नेचर रोड के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव है। नगर विकास एवं आवास विभाग, पटना के परियोजना पदाधिकारी सह उप निदेशक के 29 जुलाई ...