गोपालगंज, नवम्बर 5 -- Gopalganj News: गोपालगंज में 50 टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण सामग्री गोपालगंज। शहर स्थित गोपालगंज क्लब में चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, लायंस क्लब ऑफ गोपालगंज एवं जिला स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 50 टीबी मरीजों के बीच पोषण सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान डीएम समीर सौरभ ने टीबी मरीजों के उपचार के साथ बेहतर पोषण एवं निरंतर सहयोग के महत्व पर बल दिया। मौके पर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजीव कुमार पिंकी, सचिव सुनील कुमार, लायंस क्लब के सचिव डॉ. सुनील कुमार सहित व विजय आर्य आदि मौजूद रहे। रिपोर्ट:- त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...