Gopalganj News: गोपालगंज में दो बाल श्रमिक विमुक्त, नियोजकों पर प्राथमिकी का निर्देश
गोपालगंज, अक्टूबर 14 -- Gopalganj News: गोपालगंज। बाल श्रम उन्मूलन को लेकर गठित धावा दल ने बुधवार को दिघवादुबौली बाजार और बड़कागांव बाजार में छापेमारी की। इस दौरान मिठाई और ऑटोमोबाइल्स की दुकानों से एक-एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया। धावा दल में विभिन्न प्रखंड के श्रम प्रवर्तन पदाधिकरी व पुलिस लाइन के जवान शामिल थे। श्रम अधीक्षक ने बताया कि दोनों विमुक्त बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति गोपालगंज के समक्ष तीन-तीन हजार रुपए की तत्काल आर्थिक सहायता की गयी। साथ ही संबंधित श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों को नियोजकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई शीघ्र करने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.